गोंडा में सागौन पेड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट:जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सामने आने के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

Sep 28, 2026 - 10:03
0
गोंडा में सागौन पेड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट:जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सामने आने के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर गांव में एक सागौन के पेड़ को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। कल रविवार 27 सितंबर की शाम करीब 4:00 बजे हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया देखा गया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग खुलेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।पीड़ित अवनीश कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि उनके खेत में एक सागौन का पेड़ गिर गया था। इस गिरे हुए पेड़ का सौदा गांव के ही कुछ लोगों के साथ 8,000 रुपये में तय हुआ था। रविवार शाम जब आरोपी लकड़ी उठाने के लिए आए, तो अवनीश ने उनसे कहा कि पहले लकड़ी के 8,000 रुपये और पिकअप गाड़ी के किराये के 10,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान कर दें, उसके बाद ही लकड़ी यहां से ले जाएं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब अवनीश ने गालियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में अवनीश के साथ-साथ बीच-बचाव करने आईं उनके परिवार की महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद खून से लथपथ सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छपिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज करवाया गया। ​वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर छपिया पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। छपिया थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी मनोज कुमार, बुधीलाल और एक अन्य (मनोज) के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक (एसआई) महेंद्र प्रताप को सौंपा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User