गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर यात्री का कटा पैर:कर्नाटक जा रहा था कुशीनगर का युवक, एंबुलेंस के इंतजार में 40 मिनट ट्रैक पर तड़पता रहा
गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर 35 साल के यात्री का पैर कट गया। वह कर्नाटक कमाने जा रहा था। ट्रेन के गेट के पास ही बैठा था। गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास जैसे ही ट्रेन पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया, वह नीचे गिर गया। ट्रेन के चपेट में आने से उसका दाएं पैर का पंजा कट गया। आस-पास के लोगों ने तिवारीपुर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के करीब 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। जिससे घायल यात्री ट्रैक किनारे दर्द से तड़पता रहा। अब जानिए पूरा मामला घायल यात्री की पहचान कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी फागुन चौहान के रूप में हुई। फागुन ने बताया कि वह दिवाली में घर आया था। शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन से 6:30 बजे ट्रेन के लोकल डब्बे में सवार होकर कर्नाटक के लिए निकला था। ट्रेन में जगह न होने की वजह से वह गेट के पास बैठा था। गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे जैसे ही ट्रेन पहुंची। उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। फागुन ने बताया कि उसका बैग भी ट्रेन में छूट गया है। कर्नाटक में मेहनत मजदूरी करके वह परिवार का पालन पोषण करता है। घटना के बाद देर से पहुंची एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तिवारीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तिवारीपुर के साथ ही जीआरपी थाने की पुलिस भी पहुंची। एंबुलेंस को सूचना देने पर पता चला कि वह अभी एम्स के पास है। वहीं घटना में घायल ट्रैक किनारे से दर्द से तड़प रहा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 7:15 बजे एंबुलेंस पहुंची। तब तक घायल यात्री खून से लथपथ हालत में ट्रैक पर पड़ा हुआ था। पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जीआरपी थाने की पुलिस ट्रेन का पता कर रही है। जिससे घायल यात्री का छूटा सामान मिल सके। यात्री के घरवालों को भी सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)