अपहरण और छेड़छाड़ में दोषी को 3 साल की सजा:बागपत में कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
बागपत में अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने प्रदीप गौतम को दोषी ठहराते हुए 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला वर्ष 2022 का है। जांच के बाद कोर्ट में दाखिल किया था आरोप पत्र पुलिस के मुताबिक, बामनोली निवासी प्रदीप गौतम के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान पेश किए गए। 2022 में गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल एडीजीसी नरेंद्र पंवार ने बताया कि साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। पुलिस ने वर्ष 2022 में प्रदीप गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस और अभियोजन विभाग की ओर से कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)