कौशांबी के BSA कमलेन्द्र कुशवाहा का मिर्जापुर तबादला:अनिल कुमार वर्मा कौशांबी के नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाए गए
उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला कर नई तैनाती दी है। 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, कौशांबी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कमलेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर भेजा गया है। वहीं, मिर्जापुर में तैनात अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी का नया बीएसए बनाया गया है। कई जिलों में बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र शासनादेश के अनुसार, कमलेन्द्र कुशवाहा कौशांबी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनिल कुमार वर्मा मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर कौशांबी आएंगे। इस फेरबदल में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, अयोध्या, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बलिया, मऊ, संतकबीरनगर और इटावा समेत कई जिलों में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना संभालना होगा कार्यभार शासनादेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना अपनी नई तैनाती वाली जगह पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)