गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण:वाराणसी में गोद भराई और अखंड गायत्री जप किया, भेंट की गई 'पोषण थाली'
इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल द्वारा गायत्री परिवार के सहयोग से शनिवार को रविंद्रपुरी (लेन नंबर-14) में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, संस्कार एवं पोषण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखंड गायत्री जप, पुंसवन संस्कार और गोद भराई समारोह के साथ 25 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन एवं कैल्शियम परीक्षण कराया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की आचार्या नीलम गुप्ता, हीरावती सिंह एवं रजनी पाठक ने विधि-विधान से पुंसवन संस्कार व आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। गर्भवती महिलाओं को सम्मान स्वरूप देसी गुड़-चना, मूंग की दाल और मौसमी फलों से युक्त विशेष ‘पोषण थाली’ भेंट कर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। आचार्या नीलम गुप्ता ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां के विचार, वातावरण, खान-पान और दिनचर्या का शिशु पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पुंसवन संस्कार के माध्यम से माताओं को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास किया गया है। क्लब की अध्यक्ष नीमा अग्रवाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)