हापुड़ में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान:दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बाहर निकाला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था

Nov 12, 2026 - 20:39
0
हापुड़ में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान:दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बाहर निकाला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गंदु नगला गांव में बृहस्पतिवार शाम एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। अंदर से बंद था दरवाजा, पंखे से लटका मिला शव गंदु नगला गांव निवासी धर्मेंद्र का 18 वर्षीय पुत्र जैक बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अपने कमरे में गया था। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता जेल में बंद, मानसिक तनाव की बात आई सामने मौके पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो जैक का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि जैक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतक के पिता धर्मेंद्र वर्तमान में जेल में बंद हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User