जड़ी-बूटी लेने गई दादी-पोती पर मधुमक्खियों ने हमला किया:बेटा हेलमेट और कंबल ओढ़कर जंगल से लाया; दोनों के शरीर से 500 डंक निकाले

Nov 12, 2026 - 20:39
0
जड़ी-बूटी लेने गई दादी-पोती पर मधुमक्खियों ने हमला किया:बेटा हेलमेट और कंबल ओढ़कर जंगल से लाया; दोनों के शरीर से 500 डंक निकाले
ललितपुर में नाराहट थाना क्षेत्र के डोंगरा खुर्द गांव में गुरुवार दोपहर मधुमक्खियों ने दादी-पोती पर हमला कर दिया। दोनों जंगल में जड़ी-बूटी लेने गई थीं। हमले में दादी बेहोश होकर गिर गईं, जबकि पोती किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंची। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पेड़ से जड़ी-बूटी तोड़ते समय हुआ हमला 65 वर्षीय पटना बाई सहरिया अपनी 12 वर्षीय पोती राधिका सहरिया के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल गई थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पटना बाई पेड़ से जड़ी-बूटी तोड़ रही थीं। इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने दोनों के चेहरे पर कई डंक मारे। इससे पटना बाई बेहोश होकर गिर गईं। राधिका किसी तरह वहां से भागकर करीब एक किलोमीटर दूर गांव पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। हेलमेट और कंबल ओढ़कर जंगल पहुंचे बेटे घटना की जानकारी मिलने पर गांव के करीब 50 लोग जंगल पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों के झुंड के कारण कोई अंदर नहीं जा सका। इसके बाद पटना बाई के बेटे लालू सहरिया हेलमेट पहनकर और कंबल ओढ़कर जंगल पहुंचे। उन्होंने बेहोश मां को उठाकर बाहर निकाला। दादी के चेहरे से निकाले 300 डंक परिजन दोनों को पहले बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोनों शाम 5 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से डंक निकाले। लालू ने बताया कि पटना बाई के चेहरे से करीब 300 और राधिका के चेहरे से 200 डंक निकाले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शाम 6 बजे दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User