हापुड़ के चेतन कुमार को गुजरात किंग्स की कप्तानी:NDPL में दिखेगा जिले का दम, राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी
हापुड़ के छजरासी गांव के क्रिकेट खिलाड़ी चेतन कुमार को नेशनल डेफ प्रीमियर लीग (NDPL) 2026 में गुजरात किंग्स टीम का कप्तान बनाया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कप्तानी मिलने से उनके परिवार, गांव और खेल जगत में खुशी है। NDPL क्रिकेट टूर्नामेंट 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में होगा। चेतन कुमार एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चेतन कुमार श्रीलंका, बांग्लादेश और दुबई में अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब NDPL में गुजरात किंग्स की कप्तानी उनके लिए नई जिम्मेदारी होगी, जिसमें उन्हें टीम की रणनीति और नेतृत्व संभालना होगा। उनकी इस उपलब्धि पर हापुड़ जिले में समर्थकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। बधिर समुदाय में भी उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)