असौड़ा के नौ बूथों पर मतदाता सूची की समस्याएं सुलझाईं:बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया
हापुड़ जिले की ग्राम पंचायत असौड़ा में रविवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। नौ बूथों पर बीएलओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराया। नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम में सुधार और छूटे हुए नाम जुड़वाने की जानकारी भी दी गई। अभियान के तहत बूथ संख्या 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37 और 38 पर काम किया गया। बीएलओ नरेश कुमार, रजनीश कुमार, रीता रानी और शीतल चौधरी सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों ने ग्रामीणों को प्रक्रिया की जानकारी दी। पदाभिहित अधिकारी गयासुद्दीन और सुपरवाइजर ने अभियान की निगरानी की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताया और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने को कहा। उन्होंने 18 साल पूरे कर चुके युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने की अपील की। जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य जानकारी में गलती थी, उन्हें सुधार कराने की प्रक्रिया बताई गई। अधिकारियों ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। अभियान में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)