हार्निया के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत:4 घंटे तक शव लेकर घूमने का आरोप, परिजनों का अस्पताल के गेट पर हंगामा

Nov 19, 2026 - 22:58
0
हार्निया के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत:4 घंटे तक शव लेकर घूमने का आरोप, परिजनों का अस्पताल के गेट पर हंगामा
देवरिया के कसया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हार्निया के ऑपरेशन के दौरान 35 वर्षीय हसन अहमद की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी और एंबुलेंस चालक शव को करीब चार घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। गुरुवार रात करीब 10 बजे परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। अस्पताल संचालक समेत अन्य लोग भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पेट में दर्द होने पर अस्पताल पहुंचे थे बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव निवासी हसन को 19 नवंबर को पेट में दर्द हुआ था। उनकी पत्नी रुबीना इलाज के लिए उन्हें देवरिया लेकर पहुंचीं। कसया रोड स्थित डॉ. अमित कुमार शर्मा के नाम से संचालित अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने हार्निया बताया और ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के मुताबिक, शाम को हसन को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बिना डिग्री वाले डॉक्टर से इलाज कराने का आरोप मृतक की पत्नी रुबीना का आरोप है कि अस्पताल में बिना डिग्री वाला चिकित्सक इलाज कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के किसी सदस्य की सहमति के बिना उनके पति का ऑपरेशन किया गया। चार घंटे तक एंबुलेंस से शव घुमाने का आरोप परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस नंबर यूपी 52 सीटी 9190 में चालक बड़ेलाल सिंह और अस्पताल के लोग शव लेकर करीब चार घंटे तक घूमते रहे। हसन की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की तलाश शुरू की। आरोप है कि पांडेय चौराहे से हाटा रोड की ओर चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजन रात करीब 10 बजे शव लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां ताला लगा मिला और अस्पताल संचालक समेत अन्य लोग गायब थे। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी रुबीना ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सीओ बोले- जांच कर की जाएगी कार्रवाई सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User