हाथरस में संविधान दिवस पर कार्यक्रम:जनपद न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, स्कूली बच्चों को किया सम्मानित
हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद न्यायाधीश विनय कुमार।।।, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा शामिल हुए। यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। तीनों अधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाया और माल्यार्पण किया। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम शुरू किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया। जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया था। इसी उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल पुस्तक नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। विभिन्न स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में कामिनी बघेल प्रथम, नंदिनी द्वितीय और कुमारी वंशिका तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुमारी अंजू प्रथम, कुमारी अंजली सिंह द्वितीय और कुमारी शालिनी तृतीय रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने संविधान के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.... कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश संगीता शर्मा, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसएटी एक्ट) हर्ष अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) निर्भय नारायण, सिविल जज (व0प्र0) आकांक्षा गर्ग और न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू चन्द्र मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)