हाथरस में ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर:दोनों ड्राइवर गंभीर, 8 लोग घायल, 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी

Sep 28, 2026 - 07:00
0
हाथरस में ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर:दोनों ड्राइवर गंभीर, 8 लोग घायल, 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी
हाथरस के सिकंदराराऊ में रविवार देर रात कासगंज रोड पर ढाबे के पास ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार आठ यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया। राजस्थान के अजमेर डिपो की रोडवेज बस करीब 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी। बस सिकंदराराऊ क्षेत्र में कासगंज रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान सिकंदराराऊ पंत चौराहे की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बस और ट्रक में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दोनों ड्राइवर गंभीर, अलीगढ़ रेफर हादसे में बस चालक सुभाष चंद्र निवासी बबरान, कोटपुतली और ट्रक चालक अरविंद निवासी नवली गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों को देने की कार्रवाई शुरू की। आठ यात्रियों को हल्की चोटें आईं टक्कर के दौरान बस में सवार शहजान, वकील अहमद, तोताराम, कमल और फिदा हुसैन समेत आठ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का मौके पर उपचार कराया गया। इलाज के बाद यात्रियों की हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सामान्य हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई, जिससे कासगंज रोड पर बाधित यातायात को सामान्य कराया जा सके। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User