पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली; अरेस्ट:रामपुर में बिजली कलेक्शन एजेंट से 2.15 लाख की लूट का आरोप

Nov 29, 2026 - 22:38
0
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली; अरेस्ट:रामपुर में बिजली कलेक्शन एजेंट से 2.15 लाख की लूट का आरोप
रामपुर में बिजली कलेक्शन एजेंट से तमंचे के बल पर हुई 2.15 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने छह दिन बाद खुलासा कर दिया है। रविवार देर शाम भमरौआ बायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में एक पटवाई का ओमकार है, जिस पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अमरोहा का राहुल है। ज्वाला नगर निवासी अनुज तोमर बिजली विभाग के कलेक्शन सेंटर पर उपभोक्ताओं के बिल जमा करने का काम करते हैं। विभाग ने इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को अधिकृत किया है। अनुज मालगोदाम के पास स्थित बिजलीघर कार्यालय में बैठकर दिनभर बिजली बिल जमा करते हैं। इसके बाद जमा रकम बैंक खाते में डालते हैं। बैंक जाते समय तमंचा दिखाकर लूटा था बैग 23 नवंबर की शाम करीब पांच बजे अनुज 2.15 लाख रुपए बैग में लेकर बैंक जा रहे थे। तभी मालगोदाम के पास कार्यालय के नजदीक दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और विरोध करने पर धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश उनका मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे बदमाश एएसपी अनुराग सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि रविवार शाम सिविल लाइंस पुलिस भमरौआ बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक, आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों ने बिजली कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात कबूल की है। ओमकार पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User