पीलीभीत में कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान:मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, बूथ स्तर तक वोटर लिस्ट खंगालेगी
पीलीभीत में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार दोपहर 2 बजे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यशाला हुई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर चर्चा की। उन्होंने हर मतदाता के वोट की सुरक्षा के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी मुख्य अतिथि रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तरुण त्यागी ने कहा, “वोट बचाना ही देश बचाना है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोगों के वोट के साथ घोटाला कर रहा है और मतदाता सूची में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने सूची की दोबारा जांच कराने की जरूरत बताई। तरुण त्यागी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने इलाकों में मतदाता सूची की पड़ताल करने और गड़बड़ी मिलने पर उसे सामने लाने को कहा। उन्होंने हर मतदाता के वोट की रक्षा के लिए बूथ स्तर पर संगठित होकर संघर्ष करने की बात कही। हरप्रीत सिंह चब्बा ने अभियान को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार, पुष्पा गंगवार, अनवर अनीस, हरीश कुमार सिंह मौर्य, रावेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, मोहम्मद कामरान, कुंवर सेन, नरेश शुक्ला, प्रकाश गंगवार, राजेश वर्मा, कमलेश राजपूत, इस्तियाक अहमद, सद्दीक अहमद उस्मानी, राकेश मिश्रा, अनवर उस्मानी, मो. नुवान, पूरन लाल, रामनाथ, मो. सैफी, राजेश कुमार राठौर, नासिर शाह, नसीम जहां और मुन्नी चांद भाई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)