झांसी में धनतेरस पर फीका रहा आतिशबाजी का बाजार:दुकानदार बोले-पिछली साल से कम आ रही भीड़, पटाखे भी महंगे हैं

Nov 06, 2026 - 20:05
0
झांसी में धनतेरस पर फीका रहा आतिशबाजी का बाजार:दुकानदार बोले-पिछली साल से कम आ रही भीड़, पटाखे भी महंगे हैं
झांसी में धनतेरस पर आतिशबाजी का बाजार उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सका। दुकानदारों को उम्मीद थी कि धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन दिनभर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। जो ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे, उनमें भी सस्ते पटाखों की मांग ज्यादा रही। दुकानदारों को अब उम्मीद है कि दीपावली के आसपास अगले दो दिनों में भीड़ बढ़ेगी और कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। शहर के क्राफ्ट मेला मैदान में इस बार आतिशबाजी की 75 दुकानें लगाई गई हैं। यहां एक दुकान का तीन दिन का किराया 50 से 80 हजार रुपए तक लिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानें महंगी मिलने का असर आतिशबाजी की कीमतों पर भी पड़ा है। ऐसे में ग्राहकों को पिछले साल की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। आतिशबाजी बाजार में दुकान लगाने वाले देवांश ने बताया कि इस बार दुकान का किराया पिछले साल की तुलना में 20 से 30 हजार रुपए तक बढ़ गया है। इसकी वजह से आतिशबाजी के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर जितने ग्राहक आने की उम्मीद थी, उतने नजर नहीं आए। जो लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, वे भी महंगे आइटम के बजाय सस्ते पटाखे तलाश रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User