हरदोई में बाइक से गिरकर महिला की मौत:पोती को गोद में संभालते समय बिगड़ा संतुलन, इलाज को दौरान दम तोड़ा
हरदोई में दिवाली की खरीदारी कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की संतोष कुमारी गांव के युवक की बाइक पर अपनी डेढ़ साल की पोती को गोद में लेकर बैठी थीं। रास्ते में पोती रोने लगी तो उसे संभालने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि गोद में मौजूद बच्ची सुरक्षित बच गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार शाम 6:43 बजे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस परिवार में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। बहू और पोती के साथ गई थीं बाजार मल्लपुर गांव निवासी संतोष कुमारी गुरुवार शाम अपनी बहू वर्षा, बेटे अंकुल और डेढ़ साल की पोती नित्या के साथ बेनीगंज बाजार गई थीं। उनके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थीं। सभी ने दिवाली का सामान खरीदा और पैदल ही घर लौटने लगीं। पोती को संभालते समय बिगड़ा संतुलन बाजार से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचने पर थकान के कारण संतोष गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठ गईं। उन्होंने पोती नित्या को गोद में ले रखा था। रास्ते में बच्ची अचानक रोने लगी। उसे संभालने की कोशिश में संतोष का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्ची सुरक्षित रही।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से संतोष को पहले कोथावां सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार शाम 6:43 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में उनके पति, एक बेटा और एक बेटी हैं। दिवाली से पहले परिवार में पसरा मातम संतोष की मौत से परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार दोपहर 12:15 बजे शव का पंचनामा भरा गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)