हरदोई में गाड़ी पीछे करने को लेकर मारपीट:हॉकी चली और राइफल की छीनाझपटी; प्रधानी चुनाव की रंजिश आई सामने

Nov 26, 2026 - 21:30
0
हरदोई में गाड़ी पीछे करने को लेकर मारपीट:हॉकी चली और राइफल की छीनाझपटी; प्रधानी चुनाव की रंजिश आई सामने
हरदोई जनपद के कोतवाली शहर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गाड़ी पीछे हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। आजाद नगर स्थित पीपल वाली गली में हुई इस घटना में मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हॉकी चलने और राइफल की खींचतान भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। प्रधानी चुनाव की रंजिश में बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, सधई बेहटा निवासी आशीष सिंह सोलंकी और इसी गांव के शक्ति प्रताप सिंह के बीच गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर पहले से मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को आजाद नगर की गली में गाड़ी पीछे हटाने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुरानी तनातनी ने उग्र रूप ले लिया। वीडियो में दिखी धक्का-मुक्की और राइफल की खींचतान घटना के सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। इस दौरान हॉकी चलने और राइफल को लेकर खींचतान के दृश्य भी नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है। दोनों पक्षों ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस प्रभारी शहर कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User