जालौन में बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत:दो हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर; एयरबैग खुलने से बची बोलेरो सवारों की जान
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी रोड स्थित झांसी पुल पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बोलेरो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि टक्कर के दौरान बोलेरो के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। टक्कर की आवाज सुनकर सहम गए लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झांसी पुल पर बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर बुरी तरह टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बोलेरो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीरों ने घायल चालक को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, बोलेरो में लगे एयरबैग समय पर खुलने से उसमें सवार लोग गंभीर चोटों से बच गए। हादसे के बाद पुल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रैक्टर के दो हिस्सों में बंटने का मंजर देखकर लोग टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)