हरदोई में युवक की मौत:दोस्त के घर के बाहर मिला शव, रिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर गांव में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के मकान के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला बेला कपूरपुर निवासी प्रेम कुमार पुत्र रामलाल खेती करते थे। मृतक के भाई घनश्याम ने बताया कि प्रेम कुमार कभी-कभार शराब का सेवन करते थे। बुधवार शाम वह गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त के घर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके बेटे पिंटू उन्हें बुलाने दोस्त के घर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद प्रेम कुमार घर नहीं आए। इसके बाद परिजन खाना खाने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने संजय के मकान के बाहर प्रेम कुमार का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का आरोप है कि प्रेम कुमार के दोस्त को घटना के बारे में जानकारी है, लेकिन उसने परिवार के किसी सदस्य को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। परिजनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेम कुमार के परिवार में पत्नी राधा के अलावा बेटा पिंटू और बेटी चंचल हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)