SBI शाखा शिफ्ट करने के विरोध में आमरण अनशन:तंबौर स्थानांतरण के फैसले से नाराज, ग्रामीण बोले- 10 हजार से अधिक लोगों को होगी परेशानी

Nov 12, 2026 - 17:23
0
SBI शाखा शिफ्ट करने के विरोध में आमरण अनशन:तंबौर स्थानांतरण के फैसले से नाराज, ग्रामीण बोले- 10 हजार से अधिक लोगों को होगी परेशानी
सीतापुर के विकासखंड तंबौर क्षेत्र के बिसवां खुर्द में एसबीआई की शाखा और एटीएम को तंबौर स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने बैंक के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बैंक स्थानांतरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 10 हजार से अधिक लोगों पर पड़ेगा असर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अर्पित सिंह ने बताया कि बिसवां खुर्द स्थित एसबीआई शाखा से आसपास के कई गांवों के लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेते हैं। शाखा और एटीएम के तंबौर स्थानांतरित होने से 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानी होगी। उन्हें बैंकिंग से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में बुजुर्ग और पेंशनधारक बैंक पर निर्भर हैं। किसानों को भी रुपये जमा करने, निकालने और दूसरे बैंकिंग कार्यों के लिए बार-बार शाखा जाना पड़ता है। बैंक के स्थानांतरित होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और पेंशनधारकों को होगी। पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन ग्रामीणों ने बताया कि बैंक शाखा का स्थानांतरण रोकने के लिए पहले भी बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर अब उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन और प्रशासन से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User