IIT कानपुर करेगा राधिका अपार्टमेंट में लगे मैटरियल की जांच:KDA ने भेजा पत्र, तारों की क्वालिटी बताएगा केस्को
पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में नामजद आरोपियों पर शिकंजा कसने के बाद अब पुलिस बिल्डिंग मैटेरियल की क्वलिटी टेस्ट कराने की तैयारी में है, पुलिस की सिफारिश पर केडीए ने आईआईटी को जांच के लिए पत्र लिखा है। जिससे पता चल सके कि अपार्टमेंट बनाने में किस क्वालिटी की सीमेंट, मौरंग और सरिया का इस्तेमाल किया गया था। जल्द ही आईआईटी की टीम बिल्डिंग मैटेरियल की जांच करने राधिका अपार्टमेंट पहुंचेगी। 16 नवंबर को आग लगने से दो की मौत हुई थी बीती 16 नवंबर को तड़के तीन बजे राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। हादसे में राखी साहू और 16 वर्षीय किशोर प्रांजल बाथम की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने बिल्डर मोहित तिवारी, सफीक, सरबजीत कौर, मन्नू रहमान और प्यारे खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मोहित ने तीन दिन पहले थाने में सरेंडर किया था, जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बने हुए हैं। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस और केडीए की बनी कमेटी ने अपार्टमेंट में लगे मैटेरियल की जांच कराने का फैसला किया है। बिल्डिंग में की वायरिंग में तारों की जांच के लिए केस्को को पत्र लिखा गया है। बिल्डिंग मैटीरियल और तारों की क्वालिटी यदि घटिया निकली तो आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में और धाराएं बढ़ाई जाएंगी। राजस्थान और हरियाणा में मिली लोकेशन घटना के बाद से फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। अधिकारियों को आरोपी शफीक की आखिरी लोकेशन राजस्थान व सरबजीत कौर की हरियाणा में मिली है। पुलिस की एक–एक टीम दोनों जगहों पर रवाना हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)