घंटाघर पार्किंग की व्यवस्था सुधारने उतरे नगर आयुक्त:बोले- गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई; फायर सेफ्टी पर भी जोर

Nov 26, 2026 - 07:35
0
घंटाघर पार्किंग की व्यवस्था सुधारने उतरे नगर आयुक्त:बोले- गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई; फायर सेफ्टी पर भी जोर
गोरखपुर के घंटाघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अब सफाई और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्किंग के सभी तलों पर नियमित सफाई कराई जाएगी। साथ ही आग बुझाने के लिए लगाए गए उपकरणों और अग्निशमन प्रणाली की समय-समय पर जांच होगी। नगर आयुक्त ने बुधवार को पार्किंग का निरीक्षण कर संचालक को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तलों पर जाकर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था देखी। साथ ही यह भी जांचा कि वाहन चालकों को निर्धारित सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्किंग का संचालन तय नियमों के अनुसार होना चाहिए। सफाई और अग्नि सुरक्षा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। वाहनों की आवाजाही के बीच भी होगी सफाई नगर आयुक्त ने पार्किंग के सभी तलों पर नियमित सफाई कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि केवल एक बार सफाई कराना पर्याप्त नहीं है। वाहनों की आवाजाही के दौरान भी परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए, ताकि कहीं गंदगी जमा न हो। पार्किंग में लगे अग्निशमन सिस्टम की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आग लगने की स्थिति में सभी उपकरण काम करें और तत्काल इस्तेमाल किए जा सकें। नगर आयुक्त ने संचालक से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न होने देने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद और पार्किंग संचालक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User