आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:14 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, 311 पहुंचा AQI

Nov 26, 2026 - 07:35
0
आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:14 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, 311 पहुंचा AQI
आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दीपावली के बाद रविवार से हवा की गुणवत्ता की क्वालिटी में सुधार शुरू होना शुरू हुआ था। गुरुवार को एक बार फिर से जिले का AQI लेवल 311के पार पहुंच गया है। दीपावली के बाद से ही लगातार जिले का AQI लेवल 300 के पार चल रहा था। रविवार को यह आंकड़ा 100 के नीचे पहुंच गया था। जिले का तापमान गुरुवार को भी गिर गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में कोहरे का प्रकोप सुबह के समय लगातार बढ़ रहा है। जिस तरह से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इससे सबसे ज्यादा समस्या सांस के रोगियों को हो रही है। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा आजमगढ़ में दीपावली की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। लगभग 8:30 बजे तक सुबह कोहरा रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वही दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता पर पड़ा जो की काफी खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि दीपावली में हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रहेगा इसके बाद सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User