जालौन में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,23 वाहन चेक किए:बिना वैध कागजात मौरम ले जा रहे 2 वाहन पकड़े, दोनों पर 2.21 लाख रुपए का जुर्माना

Sep 27, 2026 - 22:11
0
जालौन में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,23 वाहन चेक किए:बिना वैध कागजात मौरम ले जा रहे 2 वाहन पकड़े, दोनों पर 2.21 लाख रुपए का जुर्माना
जालौन में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम समीर और एसपी डॉ. विनय कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार रात प्रशासन, पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 23 वाहनों को चेक किया गया। इनमें मौरम से लदे दो वाहन बिना वैध कागजात के उपखनिज का परिवहन करते मिले। दो वाहनों का ऑनलाइन चालान जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर दोनों वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इनमें से एक वाहन को कदौरा मंडी थाने की कस्टडी में दे दिया गया। दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज और परिवहन विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई। 2.21 लाख रुपए का जुर्माना पकड़े गए दोनों वाहनों पर खनिज और परिवहन विभाग ने कुल 2.21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, जुर्माने की वसूली नियमानुसार की जाएगी। अभियान में उपजिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य, क्षेत्राधिकारी कालपी, खान अधिकारी/खान निरीक्षक जालौन और एआरटीओ जालौन शामिल रहे। टीम ने वाहनों के दस्तावेज और उपखनिज परिवहन से संबंधित कागजात की जांच की। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User