जालौन में बारहसिंगा तालाब में गिरा:ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया, वन विभाग को सौंपा, टीम ने जंगल में छोड़ा

Nov 21, 2026 - 19:59
0
जालौन में बारहसिंगा तालाब में गिरा:ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया, वन विभाग को सौंपा, टीम ने जंगल में छोड़ा
जालौन के गोहन गांव में शनिवार शाम अचानक एक बारहसिंगा गांव में पहुंच गया। जंगली जानवर को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान बारहसिंगा गांव के तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बारहसिंगा को वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। टीम ने उसे अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बारहसिंगा को देखने जुटे ग्रामीण अचानक गांव में जंगली जानवर के पहुंचने से गांव वालों की भीड़ जुट गई। तालाब में गिरने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में ग्रामीणों को समझ नहीं आया कि उसे सुरक्षित कैसे निकाला जाए। बाद में सभी ने मिलकर उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों और वन विभाग की सक्रियता से बारहसिंगा को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User