मुलायम सिंह यादव की जयंती से पहले श्रद्धांजलि कार्यक्रम:लखनऊ के आलमबाग में पौधे बांटे, जरूरतमंदों को फल और मिठाइयां दीं
लखनऊ के आलमबाग स्थित लंगड़ा फाटक पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और समाज के प्रति योगदान को भी याद किया गया। 'वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा' कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया और स्थानीय लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए। इसके अलावा जरूरतमंदों और क्षेत्रवासियों को फल, लड्डू और मिठाइयां बांटी गईं। आयोजकों ने कहा कि नेताजी का जीवन गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कमलेश भुरजी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष संतोष रावत और रामजीलाल पटेल नगर वार्ड के पार्षद उपविजेता मनोज सिंह के सहयोग में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा और लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा शामिल हुए। इनके अलावा कार्तिकेय सिंह, मयंक दीक्षित, नरेंद्र छाबड़ा, हिमांशु तिवारी, बीनू यादव, योगेश यादव, अज्जू और सलीम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)