आगरा के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में लगी आग:किचिन की चिमनी में आग से ग्राहकों में अफरा तफरी

Nov 26, 2026 - 21:30
0
आगरा के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में लगी आग:किचिन की चिमनी में आग से ग्राहकों में अफरा तफरी
आगरा के हाईवे के सर्विस रोड स्थित कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स (भगवान टाकीज) में संचालित बीकानेर वाला रेस्तरां की किचन में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। आग चिमनी में लगी थी। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें उठने लगीं। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के अलावा दो दर्जन से अधिक ग्राहक भी मौजूद थे। वह घबरा गए और चीखते हुए बाहर निकल आए। दहशत में कांप्लेक्स में कोचिंग, मेगा मार्ट और दफ्तरों में विद्यार्थी व अन्य लोग बाहर आ गए। सूचना पर पांच मिनट में दमकल पहुंची और आग को काबू कर लिया। घटना दोपहर 2:40 बजे की है। बाग फरजाना निवासी रोहित मित्तल का कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स के भूतल पर बीकानेर वाला बीकानेरवाला नाम से रेस्तरां है। जिस तीन मंजिला कांप्लेक्स में यह संचालित हैं, उसमें तीन कोचिंग, विशाल मेगा मार्ट और कई दफ्तर बने हुए हैं। घटना के समय कोचिंग में विद्याथियों के अलावा दफ्तरों में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। रोहित मित्तल ने बताया कि पिछले हिस्से में किचन बनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User