केशवपुरम सिलेंडर चौराहे का नाम अब पृथ्वीराज चौहान:मेयर ने दी सहमति, 15 नवंबर से चल रहा था धरना

Nov 26, 2026 - 21:47
0
केशवपुरम सिलेंडर चौराहे का नाम अब पृथ्वीराज चौहान:मेयर ने दी सहमति, 15 नवंबर से चल रहा था धरना
कई दिनों के धरना-प्रदर्शन के बाद केशवपुरम के सिलेंडर चौराहे को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से पहचान देने पर नगर निगम ने सहमति जता दी है। गुरुवार शाम महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के साथ बैठक के बाद चौराहे का नाम पृथ्वीराज चौहान चौराहा करने का फैसला लिया। महापौर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि अब सिलेंडर चौराहे को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इस फैसले पर नगर निगम की कार्यकारिणी की औपचारिक स्वीकृति मिलना अभी बाकी है। 13 नवंबर को हटा था सिलेंडर व स्मारक 13 नवंबर को केशवपुरम स्थित सिलेंडर चौराहे पर लगे गैस सिलेंडर के मॉडल के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक को जेसीबी से हटा दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई थी। लोगों ने चौराहे का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने की मांग शुरू कर दी थी। विरोध धीरे-धीरे धरना-प्रदर्शन में बदल गया। 15 नवंबर से शुरू हुआ धरना 15 नवंबर से विनायकपुर निवासी सौरभ ठाकुर ने सिलेंडर चौराहे के किनारे विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि चौराहे को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से पहचान दी जाए। धरने के दौरान विधायक नीलिमा कटियार ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कार्यकारिणी की स्वीकृति मिलना बाकी लगातार विरोध और मांग के बीच गुरुवार को महापौर और नगर आयुक्त की बैठक में चौराहे का नाम बदलने पर सहमति बन गई। हालांकि, कार्यकारिणी की स्वीकृति मिलने के बाद ही नामकरण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी होगी। फिलहाल इस फैसले को धरना दे रहे लोगों की मांग की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User