बेटे की शादी से पहले पिता की हार्ट-अटैक से मौत:कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, शादी टली
संभल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटे की शादी की पहले पिता की मौत हो गई। कार्यक्रम स्थल से करीब 100 मीटर पहले दूल्हे के पिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी टाल दी गई। मामला बहजोई कस्बे का है। अब जानिए पूरा मामला… बरेली के थाना भमोरा के बांगरगंज निवासी गोवर्धन (50) के बेटे सूरजपाल की शादी होनी थी। संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छाबड़ा गांव निवासी आरती से रिश्ता तय हुआ था। कार्यक्रम स्थल से पहले बिगड़ी तबीयत शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दूल्हा सूरजपाल अपने परिजनों के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा था। उसके पिता गोवर्धन पीछे से आ रहे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब 100 मीटर पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लेकर पहुंचे। इसके बाद कस्बे के एक निजी अस्पताल में भी दिखाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। बरेली ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन गोवर्धन को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी मौत की पुष्टि हुई। पिता की अचानक मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे ने कहा- सामान्य घटना, नहीं कराई कार्रवाई शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दूल्हे सूरजपाल ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। शुक्रवार को उसकी आरती के साथ शादी होनी थी। परिवार पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था, लेकिन अचानक पिता की तबीयत बिगड़ गई। सूरजपाल ने बताया कि परिवार ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। घटना के चलते शादी का कार्यक्रम भी टालना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)