रामपुर के बाजारों में एसपी ने फ्लैग मार्च किया:धनतेरस पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था देखी, बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक
धनतेरस और दीपावली के दौरान शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रामपुर के बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस ने सर्राफ मार्केट, मिष्ठन गंज और बाजार नसरुल्लाह खान में सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसपी ने यातायात संभालने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील अनिल सिंह सिसोदिया ने दैनिक भास्कर से कहा- शहर में शांति व्यवस्था कायम है। त्योहार के दौरान भी शांति बनाए रखने के लिए बाजारों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, नगर कोतवाली थाना प्रभारी, कई सब इंस्पेक्टर और करीब 30 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील एसपी ने खरीदारी करने आए लोगों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे बाजार में जाम या अव्यवस्था हो। समस्या होने पर पुलिस को फोन कर सूचना दें। बाजार नसरुल्लाह खान और मिष्ठान गंज में यातायात संभालने के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी दी गई है। महिला पुलिसकर्मी और महिला सब इंस्पेक्टर भी यातायात संभाल रही हैं। एसपी बोले- दीपावली का प्लान लागू रहेगा एसपी ने कहा कि दीपावली तक तय यातायात प्लान लागू रहेगा। बड़े वाहनों को बाजारों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ई-रिक्शा, बाइक और स्कूटी चालकों को भी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि बाजारों में भीड़ और जाम न लगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)