विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:13 नवंबर तक होगी बूथों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग, जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

Nov 09, 2026 - 18:03
0
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:13 नवंबर तक होगी बूथों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग, जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
आजमगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 नवंबर को सभी सेक्टर अधिकारियों का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कराया जाए तथा 13 नवंबर तक सभी मतदान केंद्रों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी की जाएं। अधिकारियों को दिए गए निर्देश न्होंने मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मार्गों पर अतिक्रमण मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा, ताकि निर्वाचन के दौरान आवागमन में कोई बाधा न आए। बैठक में मतदान एवं मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, मास्टर ट्रेनर तथा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों से कार्मिकों का डाटा समय से प्राप्त कर उसकी जांच और डाटा एंट्री पूरी करने को कहा। साथ ही नियुक्ति पत्रों का समय से तामिला कराने तथा कार्मिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन सामग्री, स्टेशनरी, प्रपत्रों एवं मतगणना सामग्री की व्यवस्था समय से पूरी करने पर भी जोर दिया गया। मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली सामग्री व्यवस्थित रूप से बैग में तैयार कराने तथा मतगणना सामग्री के संग्रह, पैकेटिंग और वितरण की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। निर्वाचन की तिथि घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, स्थैतिक निगरानी टीम और उड़नदस्ता टीम का विधानसभा वार गठन कर उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट पेपर तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मतदान की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया। हर बूथ पर रैंप, पेयजल और व्हीलचेयर की व्यवस्था अनिवार्य जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) के तहत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर रैंप, बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, छाया, हेल्प डेस्क और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User