कार में बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली:हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, लखनऊ का रहने वाला था

Sep 25, 2026 - 07:06
0
कार में बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली:हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, लखनऊ का रहने वाला था
जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-731 पर गुरुवार रात एक बैंक मैनेजर ने चलती कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। लखनऊ निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव (निवासी लखनऊ, पुत्र अवधेश श्रीवास्तव) अपनी कार (UP32 SA4239) से बदलापुर की तरफ से जौनपुर जा रहे थे। बक्शा हाईवे पर द्वारिका होटल के सामने पहुंचते ही उन्होंने कथित तौर पर चलती कार में खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दुर्गेश को कार से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी नौपेड़वां पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले थे और जौनपुर में एक बैंक की शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी कार में खुद को गोली मारी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User