कार्तिक पूर्णिमा मेले में 5 लाख श्रद्धालुओं करेंगे स्नान:गेगासों और गोकना घाटों पर डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Nov 22, 2026 - 11:51
0
कार्तिक पूर्णिमा मेले में 5 लाख श्रद्धालुओं करेंगे स्नान:गेगासों और गोकना घाटों पर डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
रायबरेली के डलमऊ में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन को मेले में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु डलमऊ, गेगासों और ऊंचाहार के गोकना घाट पर गंगा स्नान करेंगे। मेले से पहले डलमऊ के गंगा घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। घाटों पर सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने मेले की सुरक्षा के लिए योजना बनाई है। डलमऊ में अस्थायी मेला कोतवाली बनाई जा रही है। आसपास के जिलों और लखनऊ मंडल के अलग-अलग जिलों से आए बल समेत डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे। डलमऊ, गेगासों और गोकना घाट समेत जिले के सभी 16 प्रमुख गंगा स्नान घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें किला घाट, पक्का घाट, मठ घाट, बाबा घाट, बड़ा मठ घाट, रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट और संकट मोचन घाट शामिल हैं। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने डलमऊ, गोकना और गेगासों घाटों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई, रोशनी, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User