संभल में अतिवृष्टि मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप:भाकियू असली ने 14 दिसंबर को रोड जाम की चेतावनी दी
सम्भल में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) ने आरोप लगाया कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुईं वे मुआवजे के लिए भटक रहे हैं, जबकि कुछ ऐसे किसानों के खातों में भी रकम पहुंच गई, जिनकी फसलों को नुकसान नहीं हुआ था। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मुआवजा वितरण की जांच कराने के साथ गन्ने का मूल्य बढ़ाने और जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। संगठन के प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह यादव ने कहा कि पिछली अतिवृष्टि में धान, बाजरा समेत कई फसलें प्रभावित हुई थीं। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने सर्वे कराया, लेकिन कई किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। आरोप लगाया कि कुछ किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से कम भुगतान हुआ, जबकि कुछ ऐसे किसानों को भी मुआवजा मिला जिनकी फसलें सुरक्षित थीं। उन्होंने लेखपालों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई करने की मांग की। किसान नेताओं ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने की मांग की। अधिग्रहण से पहले सर्किल रेट बढ़ाने की मांग जयवीर सिंह यादव ने कहा कि एक्सप्रेसवे के आसपास जमीनों की कीमत 50 से 60 लाख रुपये तक है, जबकि किसानों को 18 से 20 लाख रुपये मुआवजा मिलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने अधिग्रहण से पहले सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। गन्ना मूल्य को लेकर उन्होंने कहा कि जब चीनी 35 से 40 रुपये किलो बिकती थी, तब भी गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल था। अब चीनी 60 से 65 रुपये किलो बिक रही है, फिर भी गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा। उन्होंने 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव घोषित करने और चीनी मिलों से 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। आरोप लगाया कि मिलें चलते 15 से 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन भुगतान शुरू नहीं हुआ है। एडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया मोहम्मद हाफिज ने भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 14 दिसंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सम्भल में रोड जाम और एडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान अनीस अहमद, डॉ. जावेद, अशरफ, जुनाज अहमद, ईश्वर प्रकाश गुप्ता, अमर सिंह नेताजी, मोहम्मद वसीम, संजीव त्यागी, विपिन कुमार, इंद्रपाल सिंह, मुकर्रम और गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)