SSR के लिए सपा ने 11 PDA विधानसभा प्रभारी बनाए:बागपत से जालौन तक जिम्मेदारी सौंपी, पिछड़े-दलित वर्ग के नेताओं को भी दी जगह
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने SSR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में PDA प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी ने बड़ौत विधानसभा (बागपत) से सुरेंद्र तोमर, लोनी (गाजियाबाद) से अनिल कसाना, गाजियाबाद विधानसभा से अभिषेक गर्ग और नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से मुकेश शर्मा को जिम्मेदारी दी है। इसी तरह हाथरस से रामनारायण काके, सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल, छाता (मथुरा) से लोकमणि जादौन, मांट (मथुरा) से संजय लाठर, बाह (आगरा) से कृष्ण वर्मा निषाद, तिलहर (शाहजहांपुर) से रोशन लाल वर्मा और कालपी (जालौन) से श्रीराम पाल को PDA विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। पश्चिमी यूपी की सीटों पर विशेष ध्यान जारी सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों को प्रमुखता दी गई है। बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस और मथुरा की कुल आठ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा आगरा, शाहजहांपुर और जालौन में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक नजरिए से इन नियुक्तियों को पार्टी की PDA रणनीति और मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान संगठन की सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)