युवक के पैंक्रियाज का दुर्लभ ट्यूमर रोबोटिक सर्जरी से निकाला:चार महीने से पेट में दर्द की थी समस्या, 7 दिन बाद मिली छुट्टी
लखनऊ के डॉक्टरों ने 30 साल के युवक के पेट का दुर्लभ ट्यूमर रोबोटिक सर्जरी से निकाल दिया। मरीज मुश्ताक अली बलरामपुर के सराय खास के रहने वाले हैं। उन्हें करीब चार महीने से रुक-रुककर पेट में दर्द हो रहा था। भूख भी कम लगने लगी थी। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद वह मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। जांच में पैंक्रियाज के निचले हिस्से में 3×3 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला। पैंक्रियाज के साथ तिल्ली भी निकाली सर्जरी करने वाले मैक्स हॉस्पिटल के सर्जन डॉ.वलीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने रोबोटिक सर्जरी करने का फैसला लिया। ऑपरेशन में पैंक्रियाज के प्रभावित हिस्से के साथ तिल्ली भी निकालनी पड़ी। सर्जरी के दौरान कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ। उन्होंने धीरे-धीरे खाना शुरू कर दिया। सात दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कम उम्र के पुरुषों में ऐसे ट्यूमर के मामले कम डॉ.वलीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि पैंक्रियाज पेट के अंदर गहराई में होता है। इसके आसपास कई बड़ी ब्लड वेसल्स और दूसरे जरूरी अंग होते हैं। इसलिए इसकी सर्जरी काफी जटिल होती है। रोबोटिक तकनीक में डॉक्टरों को ऑपरेशन वाली जगह साफ दिखाई देती है और सर्जरी पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। इस मरीज में ट्यूमर पूरी तरह निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह का ट्यूमर दुर्लभ है। कम उम्र के पुरुषों में इसके मामले कम मिलते हैं। लंबे समय तक पेट में दर्द और भूख कम लगने की समस्या हो तो जांच जरूर करानी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)