आगरा में यूपीबोर्ड परीक्षा केंद्रों के दूसरे चरण में 102-आपत्तियां:अंतिम सूची 27 नंवबर तक जारी होने की संभावना, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Nov 23, 2026 - 17:36
0
आगरा में यूपीबोर्ड परीक्षा केंद्रों के दूसरे चरण में 102-आपत्तियां:अंतिम सूची 27 नंवबर तक जारी होने की संभावना, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
आगरा में यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया में आगरा जिले में दूसरे चरण की आपत्तियों का दौर समाप्त हो चुका है। संशोधित सूची जारी होने के बाद 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि थी, जिसमें कुल 102 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति अब इनका निस्तारण कर रही है। अंतिम सूची 27 नवंबर तक जारी होने की संभावना है। पहले चरण में दूरी को लेकर शिकायतें थीं सबसे अधिक: 25 सितंबर 2026 को जारी पहली प्रस्तावित सूची में जिले के 161 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इस सूची पर कुल 375 आपत्तियां और प्रत्यावेदन आए। सबसे ज्यादा शिकायतें (लगभग 322) दूरी को लेकर थीं। कई जगह ग्रामीण और तहसील के छात्रों को 15-20 किलोमीटर दूर शहर या दूसरे क्षेत्र के केंद्र आवंटित किए गए थे। कुछ आपत्तियां क्षमता से अधिक छात्रों के आवंटन, नए केंद्र बनाने और कुछ केंद्रों को हटाने की मांग से जुड़ी थीं। दूसरे चरण की स्थिति: संशोधित सूची पर फिर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। तय तारीख तक आगरा में 102 आपत्तियां दर्ज हुईं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अधिकांश शिकायतें उन स्कूलों की हैं जिन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया या जहां छात्रों को दूर केंद्र आवंटित हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर ने बताया जिला स्तरीय समिति अब इनका परीक्षण कर रही है। बिना साक्ष्य वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पिछले वर्ष आईं थीं 160 आपत्तियां: इससे पहले भी आगरा के 20 विद्यालयों को 2027 की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने से बाहर रखा गया था। इनमें 14 पहले से डिबार हैं और कुछ पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई चल रही है। पिछले वर्ष (2026 परीक्षा) भी 160 केंद्रों पर 397 आपत्तियां आई थीं। मिलेगा पर्याप्त समय: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया है कि परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होंगी। अंतिम केंद्र सूची जारी होने के बाद छात्रों और स्कूलों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा। दूरी और सुविधाओं को लेकर बनी शिकायतें छात्रों के लिए असुविधा का कारण बन रही हैं, इसलिए समिति का फोकस व्यावहारिक समाधान पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User