किसान और दो बेटियां करंट लगने से झुलसे:इलाज में आएगा 50 लाख का खर्च, मदद के लिए आगे आई देवदूत वानर सेना

Sep 27, 2026 - 15:17
0
किसान और दो बेटियां करंट लगने से झुलसे:इलाज में आएगा 50 लाख का खर्च, मदद के लिए आगे आई देवदूत वानर सेना
बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र के गदामार गांव में किसान राजबहादुर सिंह और उनकी दो बेटियां पारुल व प्राची करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ के शारदा नारायण SIPS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने इलाज व ऑपरेशनों के लिए 50 लाख रुपये का खर्च बताया है। 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी परिवार के लिए इतनी रकम जुटाना मुश्किल है। ऐसे में ‘देवदूत वानर सेना’ के संरक्षक अजीत सिंह ने परिवार की मदद के लिए पहल की है। उनकी पहल से अब तक 6.30 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाई जा चुकी है। संस्था ने भी तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। आयुष्मान सिंह, आयुष सिंह जनवार (अधिवक्ता), उत्कर्ष सिंह (समाजसेवी, मिहींपुरवा) और अमन ने भी सहयोग जुटाया है। अजीत सिंह ने लोगों से मदद की अपील की है। राजबहादुर सिंह और उनकी बेटियों के इलाज के लिए बड़ी रकम चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User