हरदोई से विहिप के 400 कार्यकर्ता रवाना:अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, योगी आदित्यनाथ और मिलिंद परांडे करेंगे संबोधित

Sep 27, 2026 - 15:17
0
हरदोई से विहिप के 400 कार्यकर्ता रवाना:अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, योगी आदित्यनाथ और मिलिंद परांडे करेंगे संबोधित
हरदोई से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 400 कार्यकर्ता रविवार, 27 सितंबर को अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में शामिल होने निकले। जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी के नेतृत्व में वे दोपहर 2:30 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन से कई वाहनों से रवाना हुए। यह समारोह हिंदू हृदय सम्राट और विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहा है। सिंघल श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि और केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे मुख्य वक्ता होंगे। देशभर से कार्यकर्ता पहुंचने की उम्मीद है। रवाना हुए कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक, कार्याध्यक्ष मोहित, मंत्री गौरव, उपाध्यक्ष कुसुमलता, सीतू, प्रचार प्रमुख अक्षतानंद, सह मंत्री राहुल व नागेंद्र, धर्म प्रसार प्रमुख हिमांशु, सह कोषाध्यक्ष विजय महाकाल, विशेष संपर्क प्रमुख कृष्ण कुमार, दुर्गावाहिनी संयोजिका अंशिका और सेवा प्रमुख कमलेश शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User