कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:मऊ के शहरोज में दोनों चालक घायल; एक वाराणसी रेफर, मेंटेनेंस के कारण एक लेन से चल रहा था ट्रैफिक

Nov 28, 2026 - 10:50
0
कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:मऊ के शहरोज में दोनों चालक घायल; एक वाराणसी रेफर, मेंटेनेंस के कारण एक लेन से चल रहा था ट्रैफिक
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शहरोज के पास शनिवार सुबह घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अंबेडकर मूर्ति के पास हुआ। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद एक चालक को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। दूसरे चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान योगेंद्र सिंह पुत्र सीताराम सिंह, निवासी प्लॉट नंबर 25, भगत सिंह पार्क, दिल्ली और पिंटू पुत्र मंगल यादव, निवासी मोहनीचक, थाना जंगीपुर, जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर इन दिनों मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रैफिक एक ही लेन से चल रहा है। इसी दौरान कोहरे में दोनों ट्रक आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User