प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती को GRP ने पकड़ा:फर्रुखाबाद में प्लेटफॉर्म पर बैठी मिली, परिजनों की डांट से नाराज होकर निकली थी

Nov 25, 2026 - 22:50
0
प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती को GRP ने पकड़ा:फर्रुखाबाद में प्लेटफॉर्म पर बैठी मिली, परिजनों की डांट से नाराज होकर निकली थी
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को GRP की चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवती बैठी मिली। महिला आरक्षी ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह प्रेम विवाह करने के लिए घर से फर्रुखाबाद आई थी। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती ने बताया कि वह एक युवक से प्रेम विवाह करना चाहती थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह युवक से विवाह करने के लिए घर से फर्रुखाबाद आ गई। पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा GRP प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। GRP ने संबंधित थाने से संपर्क कर युवती के मिलने की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को युवती के पिता पुलिस के साथ फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। GRP ने युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User