लखनऊ में गूंजेगी सिंगर अंकित तिवारी की आवाज:रेगेलिया ग्रीन्स में 28 नवंबर को होगा लाइव कॉन्सर्ट, सजेगी सुरों की महफिल

Nov 25, 2026 - 22:18
0
लखनऊ में गूंजेगी सिंगर अंकित तिवारी की आवाज:रेगेलिया ग्रीन्स में 28 नवंबर को होगा लाइव कॉन्सर्ट, सजेगी सुरों की महफिल
लखनऊ में 28 नवंबर को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 1090 चौराहा स्थित रेगेलिया ग्रीन्स में उनका लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होगा। अवी किरण एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (AK Entertainment) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक कॉन्सर्ट में करीब 15 से 16 हजार दर्शक शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर स्पॉन्सर की भूमिका निभाएगा। दर्शक दैनिक भास्कर ऐप पर भी पूरे शो का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। 'सुन रहा है न तू' और 'गलियां' पर झूमेंगे दर्शक कानपुर में जन्मे अंकित तिवारी ने अपनी आवाज और संगीत से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है न तू' ने उन्हें देशभर में लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद फिल्म 'एक विलेन' का गाना 'गलियां' उनके करियर का बड़ा हिट साबित हुआ। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कारों में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का सम्मान मिला। इसके अलावा 'कतरा-कतरा', 'भीग लूं' और 'बूंद-बूंद' जैसे गाने भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कॉन्सर्ट में उनके इन चर्चित गानों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। भक्ति संगीत से बॉलीवुड तक का सफर अंकित तिवारी का संगीत से जुड़ाव बचपन से रहा है। उनके माता-पिता भक्ति संगीत से जुड़े रहे हैं और उनकी मां भक्ति गायिका हैं। अंकित ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेने के बाद मुंबई का रुख किया। बतौर संगीतकार उन्होंने फिल्म 'दो दूनी चार' से शुरुआत की। गायकी के साथ संगीत निर्देशन में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। रोमांटिक और दर्दभरे गीत उनकी संगीत शैली की विशेषता माने जाते हैं। तीन कैटगरी में टिकट, बुक माय शो पर उपलब्ध आयोजकों के अनुसार कॉन्सर्ट के टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर उपलब्ध हैं। फैनपिट का टिकट 900 रुपये, वीआईपी का 800 रुपये और जनरल एंट्री का टिकट 700 रुपये रखा गया है। अवी किरण एंटरटेनमेंट इससे पहले अयोध्या रनवे इवेंट के पहले सीजन और अयोध्या रनवे ईवेंट 2.0 फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर चुकी है। अब कंपनी लखनऊ में बड़े लाइव कॉन्सर्ट के जरिए संगीत प्रेमियों को यादगार शाम देने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User