1 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन:CSJMU वीसी बोले- राजकीय कॉलेजों के शिक्षक को भी जांचनी होंगी कॉपी

Nov 21, 2026 - 22:55
0
1 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन:CSJMU वीसी बोले- राजकीय कॉलेजों के शिक्षक को भी जांचनी होंगी कॉपी
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन एक दिसंबर से शुरू होगा। समय से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए विश्वविद्यालय मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल 26 केंद्र निर्धारित हैं। शनिवार को कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में पांच नए कॉलेजों ने अपने यहां डिजिटल मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया। यह बने नए मूल्यांकन केंद्र इनमें पीपीएन कॉलेज, कानपुर, आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महाविद्यालय, कानपुर, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर, नेहरू पीजी कॉलेज, छिबरामऊ (कन्नौज) और इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय, बांगरमऊ (उन्नाव) शामिल हैं। बैठक में पहले से निर्धारित 26 केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। कुलपति ने मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए। 200 कॉपियां जांचना हर शिक्षक के लिए अनिवार्य बैठक में राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की ओर से उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किए जाने पर कुलपति ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा समिति के पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार प्रत्येक शिक्षक से न्यूनतम 200 उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों को विश्वविद्यालय के किसी भी पारिश्रमिक संबंधी कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। बैठक में प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. वीके कटियार समेत सभी राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User