लखनऊ में 50 प्रधानाचार्य और शिक्षक सम्मानित किए गए:विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का संदेश दिया, महिला सहभागिता प्रकल्प भी चला
लखनऊ निशातगंज स्थित कैफ़ी आज़मी ऑडिटोरियम निशातगंज पेपर मिलमें भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रगति शाखा ने बुधवार को क्षितिज की ओर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 50 प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार विकसित करने की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल रहे। मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय पालक संस्कार विक्रांत खंडेलवाल ने शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहा शाखा संस्थापिका मंजू सिंह ने सिख धर्म की शिक्षाओं और भारत विकास परिषद के सेवा एवं संस्कार के सूत्रों के बीच समानता बताई। उन्होंने कहा कि परिषद समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों को सेवा व संस्कार के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। मजबूत समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए परिषद महिला सहभागिता प्रकल्प भी चला रहा है। विद्यार्थियों के खानपान पर दें ध्यान मुख्य अतिथि राजकुमार मित्तल ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के उचित खानपान और संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए शिक्षा के साथ उनके जीवन मूल्यों को मजबूत करना भी जरूरी है। मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेलवाल ने पंचतंत्र की कहानियों और रामायण के प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को मानवीय मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने का आह्वान किया। रामायण के उदाहरण देते हुए सरल जीवन जीने और अच्छे आचरण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने एक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)