आजम खान लखनऊ के लिए रवाना:सपा के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 30 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले
रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान करीब एक साल बाद बुधवार को रामपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम है।
इसमें शामिल होने के लिए आजम खान रामपुर से निकले हैं। बुधवार रात किसी भी समय उनके लखनऊ पहुंचने की संभावना है। गुरुवार सुबह वह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आवास से निकलते ही जुटे समर्थक बुधवार शाम करीब पांच बजे जैसे ही आजम खान अपने आवास से बाहर निकले, उनके समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ जुट गई। उनके साथ जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग काफिले में शामिल हुए। आजम खान अपने आवास के पास खड़ी कार में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। रामपुर से उनके काफिले में करीब 25 से 30 गाड़ियां शामिल थीं। हालांकि, आगे के रास्ते में कितनी गाड़ियां काफिले के साथ जुड़ीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मीडिया के सवाल पर दिया जवाब लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया ने आजम खान से पूछा कि क्या वह समाजवादी पार्टी के उस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, जहां गुरुवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा? इस पर आजम खान ने जवाब दिया, "हां, जो आप कह रहे हैं, वही मुझे कहना है।" उनके इस जवाब से कार्यक्रम में शामिल होने की बात स्पष्ट हो गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी बताया कि आजम खान रामपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह किस वाहन से आगे का सफर करेंगे, इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार रात किसी भी समय लखनऊ पहुंच सकते हैं और गुरुवार सुबह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मीडिया का जताया आभार लखनऊ जाने से पहले आजम खान ने रामपुर में मीडिया का आभार जताया। उन्होंने कहा, “जिस दिन से गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर रामपुर आया हूं, उस दिन से तमाम सहयोग जो खबरों के रूप में मुझे दिया है, उसका सभी को बहुत-बहुत आभार।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)