पुश्तैनी जमीन के विवाद में बहन पर बांके से हमला:बीकेटी में बचाने पहुंचे पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा, ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया
लखनऊ के बीकेटी इलाके में पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक युवक ने अपनी बहन पर बांके से हमला कर दिया। आरोप है कि बेटी को बचाने पहुंचे पिता को भी युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मल्लाहन खेड़ा गांव की है। पीड़ित पिता रामभजन के मुताबिक, परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बेटी को जबरन घर में खींचा रामभजन ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी बेटी घर के बाहर थी। इसी दौरान बेटे गोकरन (38) ने उसे जबरन घर के अंदर खींच लिया और बांके से हमला कर दिया। बेटी की चीख सुनकर माता-पिता पहुंचे बेटी की चीख सुनकर रामभजन और उनकी पत्नी छुटकी उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि गोकरन ने अपने बेटे अजय के साथ मिलकर रामभजन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामभजन के मुताबिक, वह अक्सर बीमार रहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)