पिकअप से तीन गोवंश मिले, चार आरोपी गिरफ्तार:झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते थे, दो बाइक बरामद
मिर्जापुर में देहात कोतवाली पुलिस ने बरकछा स्थित बीएचयू गेट के पास पिकअप से तीन गोवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गोवंश को पिकअप में बांधकर वध के लिए ले जाया जा रहा था। पिकअप और दो मोटरसाइकिल जब्त पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और दो मोटरसाइकिल, 20,500 रुपए नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए। पिकअप और दोनों मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। इस मामले में देहात कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते थे गोवंश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के थाना नगर उत्तरी के हनुमन्ता कला निवासी मनोज चौधरी, प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र के भेल्सी निवासी इन्देश कुमार मिश्रा और लवकुश यादव तथा मिर्जापुर के थाना चील्ह क्षेत्र के मुजेहरा कला निवासी सूर्य कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ छुट्टा गायों को पकड़कर पिकअप में लादते थे। इसके बाद उन्हें झारखंड के गढ़वा जिले के मुड़ी समर ले जाते थे। वहां एक व्यक्ति गोवंश को इकट्ठा करता था। फिर बड़े वाहनों में लादकर उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। कार्रवाई करने वाली टीम में देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय और पुलिस टीम शामिल थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)