लखनऊ में रिंकू-प्रिया की शादी में आएंगे 2 हजार मेहमान:पीएम मोदी भी इनवाइट, अखिलेश-राहुल समेत कई VVIP होंगे शामिल; रमाडा में होंगे फंक्शन
लखनऊ के होटल रमाडा में 4 दिसंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की शादी होगी। इसमें देश भर से 2 हजार लोग इनवाइट किए गए हैं। VVIP मेहमानों में पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेता विपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को भी न्योता मिला है। तीन दिसंबर को दोनों परिवारों के लोग होटल पहुंच जाएंगे। यहीं पर सभी फंक्शन किए जाएंगे। इसमें मेहंदी से लेकर अन्य रश्म और पूजा शामिल है। प्रिया सरोज जयमाल पर अपने लोकल मार्केट पिंडरा की ज्वेलरी पहनेंगी। साथ ही लहंगे के कॉम्बिनेशन पर आर्टिफीशियल ज्वेलरी भी पहनेंगी। देखिए 3 तस्वीरें… सपरिवार आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रिया सरोज की तरफ से इनवाइट किया गया है। उनके सपरिवार आने की संभावना है। उसमें उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटियां और बेटे भी शामिल हैं। प्रिया सरोज ने प्रियंका गांधी के जरिये राहुल गांधी को भी इनवाइट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिंकू सिंह ने कार्ड दिया गया है। 90 सांसदों और विधायकों को दिया न्योता इसके अलावा करीब 8-10 केंद्रीय मंत्रियों और लगभग 90 सांसदों और विधायकों को भी प्रिया सरोज उनके पिता तूफानी सरोज की तरफ से निमंत्रण दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कमलेश पासवान को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला के भी आने संभावना है। यूपी और यंग खिलाड़ी पहुंचेंगे रिंकू के क्रिकेटर दोस्तों का भी आना तीन दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसमें भुवनेश्वर कुमार, तिलक वर्मा, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, पीयूष चावला, कुलदीप यादव सहित अन्य खिलाड़ी हैं। भोजपुरी कलाकारों में समर सिंह समेत अन्य लोग पहुंचेंगे। शादी में कुल करीब 2 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। प्रिया के लिए फेमस बनारसी साड़ियां ली गई मेन्यू वेज रखा गया है। इसमें सूप से शुरू होकर डिजर्ट तक की व्यवस्था रहेगी। नई दिल्ली से प्रिया सरोज अपने कपड़ों का कलेक्शन ले रही हैं। लखनऊ से भी इसकी खरीदारी की गई है। बनारस की फेमस बनारसी साड़ियां ली गई हैं, जबकि ज्वेलरी पिंडरा के लोकल मार्केट, दिल्ली के पीसी ज्वैलर्स और बनारस के मोहम्मद जुबैर से ली गई है। ………………………… ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में तेंदुए के अटैक का VIDEO:खेत में घुसते ही झपट्टा मारा, 9 जख्मी; जान बचाकर भागे लोग कानपुर में तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें 9 लोग घायल हो गए। तेंदुए को घेरने के लिए पहले करीब 12 लोग खेत में पहुंचे। बाद में 50 और लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसी दौरान तेंदुए ने गांववालों पर झपट्टा मार दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)