जिम में पहले एक्सरसाइज को लेकर दो युवक भिड़े,VIDEO:सीतापुर में मारपीट जमकर हुई मारपीट, दोनों हिरासत में

Nov 25, 2026 - 07:11
0
जिम में पहले एक्सरसाइज को लेकर दो युवक भिड़े,VIDEO:सीतापुर में मारपीट जमकर हुई मारपीट, दोनों हिरासत में
सीतापुर के महोली कोतवाली इलाके के कस्बे में स्थित एक जिम में पहले एक्सरसाइज करने को लेकर मंगलवार शाम करीब 8 बजे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और अपने भाई को बचाने आई उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। युवती के साथ मारपीट का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के विकास नगरनिवासी पंकज सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे उनका बेटा आदर्श सिंह हाईवे पर नारायण धर्मकांटा के पास स्थित अल्टीमेट जिम में एक्सरसाइज करने गया था। इसी दौरान वहां दो अन्य युवक भी एक्सरसाइज करने पहुंचे थे। आरोप है कि पहले एक्सरसाइज करने को लेकर दोनों युवकों की आदर्श से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। जिम में मौजूद दिव्यांश ने दोनों को समझाकर विवाद शांत कराने और मारपीट रोकने का प्रयास किया। इसी बीच आदर्श की बहन भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने आदर्श की बहन के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद जिम से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User