मैक्स पिकअप की चपेट में आकर दो की मौत:एटा में बाइक से चकोरी प्लांट जा रहे थे, गेहूं से भरी पिकअप पलटी

Nov 26, 2026 - 08:07
0
मैक्स पिकअप की चपेट में आकर दो की मौत:एटा में बाइक से चकोरी प्लांट जा रहे थे, गेहूं से भरी पिकअप पलटी
एटा-गंज रोड पर गांव रामनगर के पास बुधवार रात गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलट गई। उसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों चकोरी प्लांट में काम करने जा रहे थे। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी रोहित उर्फ बंटी (20), पुत्र प्रेमपाल और अजय (20), पुत्र सतेंद्र बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को एटा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोहित चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसके भाई धर्मवीर और बॉबी मजदूरी करते हैं। दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। अजय तीन भाइयों और दो बहनों में बीच का था। उसके परिवार के लोग खेती और मजदूरी करते हैं। दोनों की मौत की खबर से गांव अहमदाबाद में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User